इंटरनेट डेस्क। नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी हर किसी की जुबान पर ये नाम दिन में एक बार तो जरूर आता ही है। मोदी की लोकप्रियता भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त है। मोदी के बारे में लोग जितना जानना चाहते है उनको उतना ही कम लगता है। उनकी छोटी-मोटी बात को जानना चाहता है। तो चलिए जानते है उनके जीवन की सबसे बड़ी सच्ची बातें -

देशप्रेम

नरेंद्र मोदी में बचपन से ही देशप्रेम का जज्बा है। बाल अवस्था में साल 1965 में हुए भारत और पाकितान युद्ध के दौरान इन्होंने भारत की सेना के साथ एक स्वयंसेवक के रूप में कार्य किया है। मोदी 1967 में गुजरात में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आये थे।

पहनावा

वैसे तो मोदी खुद बता चुके है उनका कोई डिजाइनर नहीं है, लेकिन उनका पहनावा काफी ट्रेंड में रहता है। शायद आपको ये नहीं पता होगा की नरेंद्र मोदी एक निश्चित ब्रांड के कपडे ही पहनते हैं। आपको बता दें की मोदी Jade Blue’ ब्रांड के कपडे ही पहनते हैं जो की अहमदाबाद स्थित एक कपड़ा कंपनी है।

धार्मिक व्यक्ति

मोदी एक हिन्दू राष्ट्रवादी इंसान है। लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं की उनका लगाव बोद्ध धर्म में भी है और इसके पीछे का कारण है उनका जन्म स्थल Vadnagar जहाँ सदियों से दोनों धर्मों की मान्यता रही है।

US वीजा

अमेरिकी सरकार ने 9 साल पहले गुजरात में सांप्रदायिक दंगों को रोकने की विफलता के लिए नरेंद्र मोदी को वीजा देने से इनकार कर दिया था। उस समय जब दंगे हुए थे उसमे एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे जिनमें अधिकांश मुसलमान थे और उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका ने खुद आगे से बढ़कर मोदी को US का वीजा दिया।

शौक

नरेंद्र मोदी को कविता लेखन और फोटोग्राफी का शौक हैं। मोदी ने गुजराती भाषा में कई पुस्तकें लिखी है साथ ही इनकी फोटोग्राफी वाली तस्वीरों ने एक प्रदर्शनी में अच्छी खासी कमाई की थी।

भाषा

नरेंद्र मोदी हिंदी और गुजरती भाषा में निपुण हैं हालांकि अंग्रेजी में धाराप्रवाह नहीं है लेकिन वो इतने कुशल वक्ता हैं की इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।

आराम

नरेंद्र मोदी लगातार काम करने के लिए हमेशा चर्चा में रहते है वो सिर्फ 5 घंटे ही सोते हैं और उनका नियम है वो सुबह के 5:30 बजे उठ जाते हैं।

Related News