इंटरनेट डेस्क| भारतीय सेना की कुछ मिसाइले जैसे आकाश, अग्नि, पृथ्वी, त्रिशूल, नाग और ब्रह्मोस आदि देश को ताकतवर बनाती हैं। इन मिसाइलों का नाम सुनते ही दुश्मनों में खौफ पैदा हो जाता है। भारत सेना में शामिल इन घातक मिसाइलों की रेंज में पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान भी आता है। बता दें कि देश की अधिकांश मिसाइलों को डीआरडीओ ही बनाता है। वहीं कुछ ऐसी मिसाइलें भी हैं, जिनमें विदेशी तकनीक और उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है।

आज हम इस स्टोरी आपको बताने जा रहे हैं अग्नि सीरीज की उन पांच मिसाइलों के बारे में जिनकी मार क्षमता 700 किमी. से लेकर 7000 किमी. तक है।

अग्नि-1

मिसाइल अग्नि-1 में लिक्विड फ्यूल का इस्तेमाल किया जाता है। यह मिसाइल परमाणु सामग्री ले जाने में पूरी तरह से सक्षम है। इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 700 किमी. है।

अग्नि-2

1000 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ लक्ष्य को भेदने वाली अग्नि-2 मिसाइल 3000 किलोमीटर दूरी वाले लक्ष्य को निशाना बना सकती है।

अग्नि-3

मिसाइल अग्नि-3 की मारक क्षमता 3000 से लेकर 4000 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल 1800 किलो तक परमाणु सामग्री के साथ लक्ष्य भेदन कर सकती है। इस मिसाइल को साल 2006 में लांच किया गया था।

अग्नि-4

मिसाइल अग्नि-4 के रेंज में पूरा पाकिस्तान है। 4000 किमी. मारक क्षमता वाली इस परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण साल 2011 में किया गया था।

अग्नि-5

परमाणु मिसाइल अग्नि-5 की रेंज 7000 किमी. तक है। इस मिसाइल के परीक्षण से एकबारगी दुनिया के सभी देश चौंक गए थे। इस मिसाइल की रेंज में पूरा चीन आता है।

Related News