जैसा कि हम जानते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच जबरदस्त युद्ध छिड़ा हुआ है, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कई जानकार रूस यूक्रेन युद्ध को तीसरे विश्वयुद्ध की आहट भी बता रहे हैं। इसकी वजह से पूरी दुनिया में रूस के राष्ट्रपति पुनीत काफी चर्चा में आए हुए हैं। आज हम उनके आलिशान घर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति पुनीत का सीक्रेट महल जेलेंजिक शहर में ब्लैक सी यानी काला सागर के पास स्थित है। मॉस्को में स्थित पुनीत के सीक्रेट महल का नाम द ग्रैंड क्रेमलिन है। यह 170 एकड़ में फैला हुआ है। इसके बीच 40 बाग बगीचे आते हैं।

इसकी कीमत की तो वह करीब 10 बिलीयन डॉलर यानी करीब 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। पुतिन के इस सीक्रेट महल में दो हेलीपैड हैं, एक मूर्तियों से सजा हुआ विशाल गार्डन है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन के इस महल में 11 बेडरूम,, कैसीनो, प्राइवेट बार, थियेटर, पोल डांस बार समेत कई लग्जरी सुविधाएं हैं। इसमें एक संगमरमर का स्विमिंग पूल है, जिसे ग्रीक देवताओं की मूर्तियों से सजाया गया है। यहां 260 फीट लंबा फुट ब्रिज भी है।

उनका यह महल काफी रहस्यमई है। उनके इस सीक्रेट हाउस में परिंदा भी नहीं आ सकता। पुनीत ने खुद के इस महल के मालिक होने से इनकार किया था।

कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा करती है कि, पुतिन के पास कुल 19 घर हैं। इसके अलावा 58 विमान और हेलीकॉप्टर, 700 कारें और 3 करोड़ रुपये तक की दर्जनों महंगी घड़ियों का कलेक्शन भी है। वो विदेशी पालतू जानवरों के रखने के भी शौकीन हैं, जिसमें बोरिस नामक एक बाघ भी शामिल है,


व्लादिमीर पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी ने ही यह दावा किया कि उनके पास 100 अरब रुपयों का महल है, जिसमें ऐशोआराम की सबसे कीमती चीजें हैं।

Related News