दिल्ली में अभी जिस तरह की परिस्थिति है उसे देख पूरा देश हैरान है,आपको बता दे इस हिंसा में कई लोगों की जान चली गई। जिसके बाद देश की सबसे राजनीतिक पार्टी कांग्रेस लगातार दिल्ली की सत्तासीन आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर थी। लेकिन शनिवार को दिल्ली दंगे को लेकर कांग्रेस पार्टी को ही एक बड़ा झटका लगा है।

खबरों के अनुसार कांग्रेस की पूर्व पार्षद पर दंगा भड़काने का आरोप है। इतना ही नहीं उन पर पुलिस की टीम पर गोली चलवाने का आरोप भी लगा है। खुरेजी इलाके में हिंसा भड़काने का आरोप कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां पर है, जो 26 फरवरी को इसी इलाके में नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के विरोध में लोगों को संबोधित करने गई थी।

पुलिस के मुताबिक इसी दौरान उन्होंने लोगों को भड़काया, जिससे वे उग्र हो गए। पुलिस वालों पर पथराव किया। साथ ही गोलियां भी चलाई। जिसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। हालांकि इशरत जहां कांग्रेस की दिग्गज नेता हैं और उनकी गिरफ्तारी कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

Related News