इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांंधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का मन बना लिया है। पार्टी की ओर से सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। राजस्थान में तीन सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होने हैं। इनमें से दो पर भाजपा का कब्जा होने की संभावना है। एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। इसके तहत ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी की चुनाव में जीत पक्की है।

खबरों के अनुसार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़ेगे और राहुल गांधी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

सोनिया गांधी के नामांकन के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद रहे सकते हैं।

PC: telegraphindia

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News