देश में कंप्यूटर व संचार की क्रांति लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की आज 75 वीं जयंती है। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री और डिजिटल इंडिया के जनक कहलाए जाने वाले राजीव गांधी ऐसे समय में देश छोड़ कर भाग गए थे जब देश को उनकी जरूरत थी। सन् 1971 के भारत-पाक के युद्ध के दौरान राजीव गांधी इंडियन एयरलाइंस के पायलट थे और जैसा कि नियम है युद्ध के समय में सभी सेवाओं से जुड़े लोगों की छुट्टियों को रद्द कर दिया जाता है।

1971 में भी इंडियन एयरलाइंस के सभी पायलटों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे युद्ध के दौरान एक पायलट था जो छुट्टी पर रहा था। वो पायलट कोई और नहीं राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे। बाद में खुलासा हुआ था कि वह अपनी नवविवाहिता पत्नी सोनिया गांधी उर्फ एंटोनियो माइनो के साथ इटली चले गए हैं।

1971 की लड़ाई के बाद 1977 में जब आपातकाल हटने के बाद दोबारा चुनाव कराए गए और कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से हारी तो राजीव और सोनिया एक बार फिर देश छोड़कर भाग गए थे।

Related News