इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में क्राइम को लेकर भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा है। गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार पर जुबानी प्रहार किया है। डोटासरा ने इस संबंध में ट्वीट किया कि भाजपा ने चुनाव से पहले अपराध और पेपर लीक को लेकर खूब माहौल बनाया।

आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि पर्ची सरकार के 2 महीने में प्रदेश में रिकॉर्ड 883 रेप की घटनाएं हुई हैं और मुख्यमंत्री जी का भरतपुर संभाग 146 रेप केस के साथ टॉप पर कायम है। इनको शर्म नहीं आती जरा भी। बीकानेर की धरती पर जनसंवाद कार्यक्रम में गोविंद सिंह डोटासरा ने हिस्सा लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि ये जन विश्वास कांग्रेस के काम का प्रतीक है।

जनता की उम्मीद बनकर.. हम फिर लड़ेंगे और जीतेंगे। बीकानेर दौरे पर रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़ एवं लूणकरणसर में अपार जनसमर्थन के लिए आप सभी का हृदय से आभार। बीकानेर की धरती पर जनसंवाद कार्यक्रम में उमड़ा विशाल जनसमूह देश में परिवर्तन का साक्षी बनेगा, राजस्थान की जनता वोट की ताकत से न्याय का अध्याय लिखेगी।

PC: twitter

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News