इंटरनेट डेस्क।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने से पहले नेताओं का दलबदल का खेल जारी है। राजस्थान में कई कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। खबरों की मानें तो भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल आज कांग्रेस का दामन थामकर अपनी पार्टी को बड़ा झटका दे सकते हैं।

इसी बीच खबर ये है कि मानवेंद्र सिंह जसोल एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी में शािमल हो सकते हैं। मानवेंद्र सिंह जसोल कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं। पूर्व में सांसद व विधायक रह चुके मानवेंद्र सिंह जसोल अगर भाजपा में शामिल होत हैं तो उन्हें राजसमंद से टिकट दिया जा सकता है। यहां से दीया कुमारी सांसद रह चुकी हैं।

दीया कुमारी ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब वह राजस्थान की भजनलाल सरकार में उप मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। अब समय ही बताएगा कि मानवेंद्र सिंह भाजपा में शामिल होते हैं या नहीं।

PC: indiatv

Related News