दोस्तों, आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस ने 152 प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार रात 12:36 बजे जारी कर दी। लेकिन इससे पहले यह सूची दिनभर राहुल गांधी, सोनिया गांधी से लेकर 10 जनपथ तक चक्कर काटती रही। यह सूची कभी कांग्रेस के वार रूम में, कभी पार्टी के संसदीय बोर्ड के कमरे में लाल, काले, हरे, और नीले रंग से रंगती रही। सूची का इंतजार करते-करते कई दावेदार थक गए तथा दिल्ली से अपने क्षेत्र के लिए लौट गए।

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस की ओर से 152 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद बाकी 48 सीटों की सूची शुक्रवार या शनिवार तक आने की संभावना है। इस बार कांग्रेस ने दो बार चुनाव हारने वालों को टिकट नहीं दिया है।

पहली सूची से यह साफ हो चुका है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे। वहीं गिरिजा व्यास उदयपुर से, सीपी जोशी नाथद्वारा से त​था रामेश्वर डूडी नोखा से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची में 9 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है। जबकि बीजेपी ने पहली सूची में किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतदान 7 दिसंबर को होगा तथा 11 दिसंबर को परिणामों की घोषणा की जाएगी।

Related News