इंटरनेट डेेस्क। राजस्थान में अभी तक भजन लाल कैबिनेट का गठन नहीं हुआ है। भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद लम्बा समय गुजर चुका है। प्रदेशवासियों को भी मंत्रिमंडल का विस्तार होने का इंतजार है। भजन लाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर अब भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ ने भी अपनी प्रतिक्रया दी है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस संबंध में कहा, देरी असामान्य नहीं है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सर्वाेत्तम मंत्रिपरिषद देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि आगामी पांच वर्षों तक वे लोगों की सेवा कर सकें।। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि मंत्रियों के नाम और विभागों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल ने दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी।

गौरतलब है राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर सरकार का गठन कर लिया है। चुनाव में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली है।

PC: tv9hindi

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News