पॉलिटिकल डेस्क। राजस्थान के नवनिर्वाचित सीएम अशोक गहलोत ने गुरूवार 20 दिसंबर 2018 को सभी सचिवों की बैठक ली। बैठक के दौरान सीएम गहलोत ने प्रदेश की जनता को पारदर्शी, जवाबदेही, संवेदनशील और कुशल प्रशासन देने पर जोर दिया। उन्होंने इसे अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया। गौरतलब हैं कि, हाल ही में गहलोत सरकार ने 40 आईएएस अफसरों का तबादला किया था।

40 आईएएस अफसरों का तबादला करने के बाद सीएम गहलोत की सीएमओ में यह पहली बड़ी बैठक थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुनियादी सुविधाएं जैसे शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति आदि को जनता तक सुनियोजित और निर्विरोध तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही समबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। गहलोत ने देश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन की बात कही।

उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किये जाने के साथ ये सुनिश्चित किया जाए कि ये सभी सुविधाएं आम आदमी तक आसानी से पहुँच सके। गहलोत ने कहा कि जन अभाव अभियोग निराकरण सरकार की प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को समय से पूरा करने पर प्रतिबद्धता जताई। साथ ही उन्होंने सभी विभागों के जरिये जनहित में दिए गए सुझावों का स्वागत करने की बात कही।

Related News