जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर सिंचाई परियोजनाओं को लेकर निशाना साधा है। भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को चित्तौडग़ढ़ के निम्बाहेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने सिंचाई की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को वर्षों तक लटकाए रखा और किसानों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।

हमने सरकार बनते ही एकीकृत ईआरसीपी और यमुना जल समझौते को क्रियान्वित करने का कार्य किया है। ईआरसीपी पर केन्द्र और मध्य प्रदेश के साथ एमओयू कर इस परियोजना पर तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। साथ ही, हमारी सरकार ने ताजेवाला हेड वक्र्स से शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी लाने की कई दशकों से लंबित परियोजना के लिए ऐतिहासिक एमओयू भी किया है।

सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार ने उदयपुर में देवास तृतीय एवं चतुर्थ परियोजना की नींव रखी है, जिससे आने वाले समय में उदयपुर की झीलों में जल उपलब्धता के साथ ही चित्तौडग़ढ़, राजसमंद सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों की पेयजल की समस्या का समाधान भी होगा।

PC: rajasthan.ndtv

Related News