उत्तर प्रदेश में विधानसभा की चुनाव जल्द होने वाले हैं और इस साल के अंत तक चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है ऐसे में अब सभी पार्टियों ने अपनी राजनीतिक कवायत एवं राजनीतिक प्रचार प्रसार को शुरू कर दिया है ऐसे में अब खबर है कि कांग्रेस की सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी द्वारा प्रतिज्ञा यात्रा उत्तर प्रदेश में शुरू कर दी गई है।

प्रियंका गांधी पिछले कुछ समय से लगातार उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश के चुनावों को लेकर प्रचार प्रसार में लगी हुई है चाहे वह लखीमपुर में हुई हिंसा एवं अन्य घटनाओं लगातार शुरू हो चुकी है और इन घटनाओं को लेकर लगातार प्रियंका गांधी सक्रिय नजर आई है और अब कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में आखरी उम्मीद प्रियंका गांधी के रूप में ही नजर आ रही है।

हालांकि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति एवं सक्रिय चुनाव से दूर रही है लेकिन इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में एक बड़ा चेहरा हो सकती है और वह इस बार चुनावों में भी खड़ी हो सकती है। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी द्वारा यह ऐलान किया गया था कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा 40% सीट महिलाओं के लिए रिजर्व की गई है। इसके अलावा आपको बता दें कि लगातार महिलाओं के बारे में और महिलाओं के हकों के बारे में प्रियंका गांधी बात करती हुई नजर आ रही है।

इनका गांधी की इस राजनीति का असर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर क्या पड़ेगा यह आने वाला समय बताएगा पर इस राजनीति के चलते प्रियंका गांधी अपने आपको कितना स्थापित और लोगों के मन में अपने आप को कितना बैठा पाती है यह आने वाला समय ही बता सकेगा।

Related News