देश की जनता अक्सर यह बात कहती रहती है अमीर दिन प्रतिदिन अमीर होते जा रहे हैं। जनाब! यह बात अब केवल सुनने की चीज नहीं रही, एक रिपोर्ट की माने तों यह बात अब सच साबित होती दिख रही है। अभी हाल में ही एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक साल 2018 में प्रतिदिन 2200 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। मतलब साफ है, देश की आबादी के कुल 1 फीसदी लोगों की संपत्ति साल 2018 में 39 फीसदी बढ़ी है।

ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में देश की 50 फीसदी आबादी की संपत्ति बहुत ही कम स्पीड से आगे बढ़ी है। भारत के 50 फीसदी से अधिक लोगों की संपत्ति महज 3 फीसदी के हिसाब से बढ़ी है। वहीं वैश्विक तौर पर पर देखा जाए तो दुनियाभर के अमीरों की संपत्ति में 12 फीसदी के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। अगर भारत की बात की जाए, देश के कुल जनसंख्या की 50 फीसदी से अधिक आबादी की संपत्ति केवल 9 अमीरों के पास है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मौजूद कुल आबादी में 10 फीसदी गरीब लोग हैं, जो कि अभी भी कर्जे में जीते हैं। ऑक्सफैम की यह रिपोर्ट दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम से पहले सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 10 फीसदी लोगों के पास देश की कुल 77.4 फीसदी संपत्ति है।

इस आंकड़े में भी एक फीसदी लोगों के पास कुल 51.53 फीसदी संपत्ति है। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि 2018 से 2022 के बीच देश में 70 अमीर रोज बढ़ेंगे। गौरतलब है कि साल 2018 में 18 नए अरबपति बने हैं। अब देश में अरबपतियों की संख्या 119 हो चुकी है, जिनके पास 28 लाख करोड़ की कुल संपत्ति है।

Related News