महात्मा गांधी की तस्वीरों में हमेशा उनके पीछे भीड़ देखी जा सकती हैं. इन तस्वीरों में हज़ारों की संख्या में स्त्री, पुरुष और बच्चे देखे जा सकते हैं। बहुत सी तस्वीर में कस्तूरबा बाई, जवाहर लाल नेहरु, सरदार पटेल कुछ ऐसे नाम हैं जिन्हें महात्मा गांधी के साथ तस्वीरों में देखा होगा, लेकिन आज हम आपको उन 5 महिलाओ के बारे में बताएँगे तो अंतिम समय तक महात्मा गांधी के साथ रहे।

1. सरला देवी चौधरानी: एक वक्त था सरला देवी को गांधीजी की आध्यात्मिक पत्नी कहा जाने लगा था। सरला रवींद्रनाथ टैगोर की भतीजी थीं।कहा जाता है कि सरला के स्वतंत्रता सेनानी पति रामभुज दत्त चौधरी जब जेल में थे तब लाहौर में गांधी जी सरला के घर पर ही रुके थे। बाद में एकांतवास में सरला की मृत्यु हुई उससे पूर्व गांधीजी और उनके बीच दूरी कायम हो गई थी।

2. सरोजिनी नायडू: स्वर कोकिला सरोजनी नायडू को कौन नहीं जानता? वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थीं। सरोजिनी नायडू से गांधी जी के काफी मित्रवत संबंध रहे।

3. राजकुमारी अमृत कौर: राजकुमारी अमृत कौर एक शाही परिवार से आती थीं। वे पंजाब के कपूरथला के राजा सर हरनाम सिंह की बेटी थीं। उनकी पढ़ाई इंग्लैंड में हुई थी। ये भी बापू के काफी करीब रही है।

4. आभा गांधी: गांधी जी पर रचे साहित्य को पढ़ने पर दो नाम हमें प्रमुखता से मिलते हैं और वे हैं आभा और मनु। आभा बंगाली थीं। बाद में आभा की शादी गांधी के परपोते कनु भाई गांधी से हुई। गांधी की प्रार्थना सभाओं में आभा भजन गाती थीं और कनु फोटोग्राफी करते थे।

5. मनु गांधी :मनु महात्मा गांधी की सेवा में लंबे समय तक रहीं। मनु महात्मा गांधी की दूर की रिश्तेदार थीं। बापू मनु को अपनी पोती मानते थे। यहां तक कि कस्तूरबा के आखिरी दिनों में सेवा करने वालों में मनु का नाम सबसे प्रमुखता से आता है।

Related News