भारतीय राजनीति से जुड़ी सटीक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें बताएं।

दोस्तों, आपको जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव-2019 को देखते हुए एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ने सी-वोटर्स के साथ मिलकर यूपी की सभी लोकसभा सीटों के लिए एक सर्वे किया है। फिलहाल जो ताजा आंकड़े सामने आए हैं, उससे जानने के बाद इस आम चुनाव को लेकर आपकी उत्सुकता और भी बढ़ सकती है।

यह बात देश की सभी राजनीतिक पार्टियां जानती है कि देश के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी का रास्ता यूपी से ही होकर जाता है। इसीलिए पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव-2014 में वाराणसी से चुनाव लड़कर ना केवल यूपी बल्कि बिहार में भी भाजपा को विजयश्री दिलाई थी।

सर्वे के मुताबिक, लोकसभा चुनाव-2019 में सपा-बसपा-कांग्रेस के गठबंधन होने पर यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से महागठबंधन को 56 सीटें तथा भाजपा को मात्र 24 सीटें नसीब होंगी।

वहीं अगर लोकसभा चुनाव-2014 की तरह कोई गठबंधन नहीं होता है तो 80 सीटों में से भाजपा को 70 सीटें मिलेंगी। जबकि कांग्रेस को 2 सीटें तथा अन्य को 8 सीटें मिलने की उम्मीद है।

सर्वे के अनुसार, अगर केवल सपा-बसपा गठबंधन हुआ तथा कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा। इस परिस्थिति में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 36 सीटें, सपा-बसपा गठबंधन को 42 सीटें और अन्य को 2 सीटें नसीब होंगी।

Related News