भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को मदद की पेशकश की, अउन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर हालात बहुत बुरे हैं. मैं भारत और चीन की मदद करने को तैयार हूं,अगर हम कुछ कर पाए तो हम मदद करना पसंद करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि विवाद के मुद्दे पर हम दोनों देशों से बात भी कर रहे हैं।

वहीं, भारत-चीन सीमा विवाद के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघही के बीच रूस की राजधानी मॉस्को में बातचीत हुई, यह बैठक 2 घंटे 20 मिनट तक चली।

भारत-चीन के मध्य सीमा पर तनातनी के बीच सेना की तैयारियों का जायजा लेने लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शुक्रवार को कहा था कि हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने भी कहा था कि सीमा पर हालात नाजुक है, सुरक्षा के मद्देनजर कदम उठाए गए हैं, समस्या का हल बातचीत से हो सकता है।

Related News