देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू का जन्म 1889 इलाहबाद (प्रयागराज) में हुआ था।

आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। उनके और लेडी एडविना माउंटबेटन के बीच अफेयर की खबरें किसी समय पर काफी अधिक थी।

कभी इस राजकुमारी के साथ रिलेशनशिप थे राहुल गांधी

दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे। उनका रिश्ता भारत की आजादी से भी पहले का था जो कि आजादी के बाद तक भी कायम रहा। इस बीच वे दोनों एक दूसरे को पत्र लिखते रहे। ब्रिटेन में उनसे मुलाकात होती रही। जब भी एडविना भारत आती थी तब वे प्रधानमंत्री के तीनमूर्ति स्थित आवास में सरकारी मेहमान के रूप में ठहराई जाती थीं।

इस बात की जानकारी माउंटबेटन की पुत्री पामेला हिक्स नी माउंटबेटन ने डॉटर ऑफ एंपायर: लाइफ एज ए माउंटबेटन पुस्तक के माध्यम से दी है। लेकिन उनमें कोई शारीरिक संपर्क नहीं था। लेकिन वे दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और यही उनके बीच का रिश्ता था।

बाबरी मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिमों ने ऐसी जगह मांग ली जमीन कि फिर शुरू हो सकता है विवाद

रूस्तम जी ने नेहरु के बारे में लिखा है कि उन्हें महिलाओं का साथ यकीनन भाता था। सरोजिनी नायडु की बेटी पद्मजा भी उनके करीब थीं। इंडियन समरः द सीक्रेट हिस्ट्री ऑफ एंड ऑफ एन एम्पायर के लेखक अलेक्स वॉन टेजमन के अनुसार पद्मजा ने गुस्से में एडविना की तस्वीर फेंक दी। लेकिन बाद में वे दोनों अच्छी दोस्त बन गई।

इस ब्रांड का सिगरेट पीते थे पंडित नेहरू, रोजाना का खर्चा था इतना, जाने उनकी रॉयल लाइफ के बारे में

नेहरू के बाद में सचिव बने एमओ मथाई ने रिमिनिसेंस ऑफ नेहरू में बनारस की किसी महिला का जिक्र किया. शायद वह श्रृद्धा माता थी। वह उनसे जब मिले तो श्रृद्धा माता ने उनसे नेहरू से करीबी का दावा किया।

Related News