अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की रविवार को कई तरह की जांच की गई। उन्हें दिल और किडनी की परेशानी है। निमोनिया के कारण छाती में भी संक्रमण है, लेकिन इलाज से उनकी हालत स्थिर है।

एक वरिष्ठ डाक्टर ने बताया कि उन्हें दिल और किडनी की गंभीर समस्या है। ये दोनों अंग ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके अनुसार उनका इलाज किया जा रहा है। उनके हृदय की पहले बाईपास सर्जरी हो चुकी है। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण राजद प्रमुख को शनिवार रात को एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली लाकर एम्स के कार्डियक सेंटर के आइसीयू में भर्ती किया गया है।

आज हम आपको लालू यादव की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

वह 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन 1997 में चारा घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस्तीफा दे दिया। 2013 में लालू यादव को पांच साल की सश्रम कारावास और 25 लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई थी, जो उनका पहला चारा घोटाला था। उन्हें दूसरे और तीसरे चारा घोटाले में भी दोषी ठहराया गया था। दूसरे चारा घोटाले में उन्हें 3.5 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। सीबीआई कोर्ट ने उन्हें चौथे चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराया जो डुमना कोषागार से 3 करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी से संबंधित है। इस मामले में लालू यादव पर 14 साल की कैद के साथ कुल 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

लालू यादव हमेशा अपनी संपत्ति को लेकर विवादों में रहे हैं। 2009 में लालू की संपत्ति तीन करोड़ 21 लाख थी। सुशील कुमार मोदी ने एक बार बताया था कि बड़े जमींदार लालू परिवार 73 नहीं 141 भूखंड, 30 फ्लैट व आधे दर्जन मकानों का मालिक हैं। राबड़ी देवी पटना शहर में 43 भूखंड के अलावा 30 से ज्यादा फ्लैट की मालकिन हैं। तेज प्रताप 28 सम्पत्ति के तो मीसा भारती 23 से ज्यादा सम्पत्तियों की मालकिन हैं।

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के पास कुल 2 करोड़ 83 लाख रुपए की संपत्ति है। तेज प्रताप के पास एक सीबीआर 1000 आरआर बाइक और एक बीएमडब्ल्यू कार है। इन गाड़ियों की कीमत क्रमश: 15.46 लाख और 29.43 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास अचल संपत्ति के रूप में 1.60 करोड़ रुपए की जमीन भी है।

Related News