झारखंड में सरकार बनाना आसान नहीं है और सरकार बन भी जाए तो कब तक चलेगी इस बात पर भी कुछ कहा नहीं जा सकता, ऐसा हम नहीं बल्कि झारखंड चुनावों के अब तक के आंकड़े कहते हैं। झारखंड को बने 19 साल हुए हैं और अब तक यहाँ 6 मुख्यमंत्री रह चुके। 10 बार सीएम की कुर्सी पर बैठने वालों को बदला गया। 3 बार यहाँ राष्ट्रपति शासन की कुर्सी खाली रही।

15 नवंबर 2000 को झारखंड बिहार से अलग हुआ और नौवें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बने। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन के इस बार सीएम बनने की संभावना बहुत प्रबल है। हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को हुआ था।


2014 में झारखंड में चौथी विधानसभा के चुनाव हुए। इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा की कमान हेमंत सोरेन के हाथों में थी लेकिन मोदी लहर की चपेट में झारखंड भी आ गया और हेमंत चुनाव हार गए। बीजेपी ने सरकार बनाई। इसके बाद झारखंड राज्य में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली बीजेपी पहली सरकार बनी।

2014 में हेमंत सोरेन दो सीटों दुमका और बरैहट से चुनाव लड़े लेकिन वो अपनी सीट दुमका को बचा नहीं पाए लेकिन बरहैट में उनको जीत मिली। हेमंत सोरेन एक बार फिर से दोनों सीटों से मैदान में हैं लेकिन इस बार बीजेपी का पत्ता झारखंड से साफ़ होता दिखाई दे रहा है।

Related News