भारत और पाकिस्तान की सरहदों पर हमेशा तनाव बना रहता है। पाकिस्तान के सीजफायर से आए दिन कई सीमावर्ती भारतीय गांवों को बहुत क्षति पहुंचती है। कई बार युद्ध के हालात बन जाने पर इन गांवों को खाली करने का आदेश भी दिया जा चुका है।

ऐसे में बार-बार परमाणु हमले की धमकियां देने वाला पाकिस्तान युद्ध होने पर भारतीय सेना के सामने महज कुछ घंटे भी नहीं टिक पाएगा। इसलिए हम आपको बताते हैं भारत और पाकिस्तानी सेना की शक्ति के बारे में।

CJI रंजन गोगोई का आज लास्ट वर्किंग डे, पढ़ें उन द्वारा लिए गए 5 ऐतिहासिक फैसले

सेना की संख्या

भारत के पास सैनिकों की संख्या 11 लाख 29 हजार 900 है। जबकि 9 लाख 60 हजार रिजर्व पुलिस बल है। जबकि पाक की कुल सैनिक क्षमता 14 लाख 34 हजार है। वहीं पैरामिलिट्री और रिजर्व सेना को जोड़ने के बाद भारत के पास सैनिकों की संख्या 47 लाख 68 हजार से ज्यादा हो जाएगी। भारत के पास करीब 5000 की संख्या में कई तरह के टैंक हैं, और लॉन्चर्स की तो गिनती ही नहीं है।

क्या सच में इस राष्‍ट्रपति के संग था सोनिया गांधी का अफेयर, जानिए सच्चाई

मिसाइलें: ब्रह्मोस, अग्नि, पृथ्वी, नाग, त्रिशूल, पृथ्वी जैसी मिसाइलों की रेंज को पूरी दुनिया जानता है। ये मिसाइलें दुश्मने के किसी भी बेड़े का तबाह करने में सक्षम हैं।

CISF में निकली 12वीं पास के लिए भर्ती, ₹25,500 – ₹81,100 तक मिलेगा वेतन

वायु सेना

साल 2012 के एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स दुनिया की सबसे बड़ी चौथी वायुसेना है। युद्ध होने पर केवल वायु सेना पूरे पाकिस्तान को अकेले ही घेर सकती है। भारती वायु सेना में कर्मचारियों की संख्या 12700 है, जबकि कुल 1500 एयरक्राफ्ट हैं। वहीं पाकिस्तानी वायुसेना में कर्मचारियों की संख्या 65000 तथा 530 कैम्बैक्ट एयर क्राफ्ट हैं।

नौ सेना

भारतीय नौसेना की ताकत के सामने पाक नौसेना कहीं नहीं ठहरती है। इंडियन नेवी में परमाणु हमला करने वाली पनडुब्बी और 8 गाइडेड मिसाइल, 14 हमलावर पनडुब्बी, 15 गाइडेड मिसाइल्स युद्धक पोत, 16 युद्धक पोत, 24 क्वर्टीज और 18 जहाजों का बेड़ा, 8 माइनवीपर्स, एयरक्राफ्ट बैरियर और 31 गश्ती पोत भी हैं।

परमाणु शक्ति

अमेरिकी सुरक्षा थिंक टैंक ने भारतीय परमाणु शक्ति को पाक की तुलना में श्रेष्ठ करार दिया है। हांलाकि भारत और पाक ने परमाणु बमों के संख्या की सटीक जानकारी नहीं दी है। खैर जो भी हो, हकीकत यह है कि युद्ध होने पर भारत के सामने पाकिस्तानी सेना महज चंद घंटों में ही ढेर हो जाएगी। अगर पाक परमाणु हमला करने की भी हिमाकत करे तो बाद में उसके पास कुछ भी शेष नहीं बचेगा।

Related News