भारत जोड़ो यात्रा राहुल गाँधी के नेतृत्व में अब कर्नाटक पहुंच गई है। 24वें दिन पदयात्रा कर्नाटक के चामराजनगर के गुंडलूपेट से शुरू हो गई है। राहुल गांधी इस यात्रा से लगातार केंद्र और उसकी नीतियों पर निशाना साध रहे हैं। राहुल आज एक बार फिर कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मिलने के लिए निकल गए हैं।

'भारत जोड़ो यात्रा' लोगों से जुड़ने का जरिया
राहुल गाँधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता जिन कमियों को झेल रही है, उसे बाहर लाना हमारा मकसद है। उन्होंने ये भी कहा कि लोकतंत्र में कई स्तंभ हैं जो लोगों के लिए काम करते हैं, लेकिन अब वो भी आवाज नहीं उठा रहे हैं। इसलिए हम लोगों से जुड़ने के लिए यह पदयात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिन कहा कि इस यात्रा के जरिए हमारा एकमात्र मकसद लोगों से जुड़ना और उनकी परेशानियों को जानना है।


पदयात्रा को कोई नहीं रोक सकता
इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता क्योंकि यह देश का मार्च है। राहुल ने कहा कि ये देश की आवाज बन रही है, जो कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक गूंजेगी। राहुल ने कहा कि लोगों से उनकी समस्याओं और उनसे जुड़ने के लिए हमारे पास एकमात्र विकल्प 'भारत जोड़ो यात्रा' है।

संविधान बचाना ही यात्रा का मकसद
राहुल गांधी ने बीते दिन अपनी यात्रा के इतर एक कार्यक्रम में कहा कि यह यात्रा संविधान बचाने के लिए निकाली जा रही है। कांग्रेस सांसद के अनुसार इस यात्रा से लोगों की महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर समस्याओं को उठाया जा रहा है।

Related News