इंटरनेट डेस्क। तमिल सिनेमा के मशहूर स्क्रीप्ट राईटर और नाटककार एम. करुणानिधि को उनके समर्थ​क कलाईनार कहकर बुलाते हैं। तमिल भाषा में कलाईनार का मतलब होता है कला का​ विद्वान।

तमिल सिनेमा से बाहर निकल अपने सियासी सफर में मुत्तुवेल करूणानिधि ने इतिहास रच दिया। मात्र 14 साल की उम्र में राजनीति में प्रवेश करने वाले करूणानिधि आज भी तमिलनाडु की राजनीति में बने हुए है। बताया जाता है कि नास्तिक होते हुए भी वह बृहस्पति ग्रह शान्ति के लिए हमेशा पीला वस्त्र धारण करते हैं।

60 साल के अपने राजनीतिक करियर में खुद की सीट से हर बार चुनाव जीतकर उन्होंने सियासी सफरनामें में एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि करूणानिधि 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साल 1969 में डीएम संस्थापक अन्नादुरई के निधन के बाद वह पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वह साल 1971, 1989, 1996 और 2006 में भी मुख्यमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं।

गौरतलब है कि करूणानिधि जब पहली बार विधायक बने उस समय देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे। तत्पश्चात जब वह पहली बार मुख्यमंत्री बने तब भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। दूसरी बार मुख्यमंत्री बने उस समय भी इंदिरा गांधी ही देश की प्रधानमंत्री थी। जब वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बने उस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री पद पर आसीन थे। प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वह चौथी बार मुख्यमंत्री बने। इसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अवधि में करूणानिधि पांचवी बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने।

Related News