देश में हर 5 साल में लोकतांत्रिक देश है और भारत में हर 5 साल में चुनाव होते हैं। इन चुनावों में बड़ी राजनैतिक पार्टियां हिस्सा लेती है। वर्तमान में भारत में बीजेपी की सरकार है। आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि इन पार्टियों के पास कितने की संपत्ति है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

हम जो आंकड़े आपको बताने जा रहे हैं वो एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्‍स यानी ADR ने जारी किए हैं। ये रिपोर्ट नेशनल पार्टियों द्वारा 2004-05 से 2015-16 के बीच डिक्‍लेयर किए गए ऐसट्स और लाइबिलिटिज पर आधारित है।

भाजपा


ADR के मुताबिक सबसे अधिक संपत्ति भाजपा के पास है। 2015-16 के मुताबिक पार्टी के पास 894 करोड़ की संपत्ति है।

कांग्रेस


कांग्रेस की कुल संपत्ति की बात करें तो कांग्रेस इस लिस्ट में दूसरे नंबर है और कुल 759 करोड़ के एसेट्स हैं।

बहुजन समाज पार्टी

मायावती की पार्टी BSP तीसरे नंबर पर है और इस पार्टी के पास कुल 559 करोड़ की असेट्स है।

CPM

इसकी स्थापना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ नेताओं ने विखण्डित होकर 1964 में की थी। इस पार्टी के पास 438 करोड़ के एसेट्स हैं।

TMC

सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस के पास करीब 45 करोड़ के एसेट्स हैं। इस पार्टी का निर्माण राष्ट्रिय कांग्रेस से अलग होकर हुआ था।

Related News