उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। वे अपने गोपनीय जीवन के लिए जानें जाते हैं इसके अलावा उन्होंने कई ऐसे नियम भी बना रखे हैं जो हमारे लिए बेहद ही अजीब है। उनके जीवन की गोपनीयता इतनी अधिक है कि आज तक देश को ये भी नहीं पता के किम जोंग के कितने बच्चे है।

किम जोंग उन खुद भी अपने और अपने परिवार से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं करता है। यहाँ तक कि उत्तर कोरिया के लोगों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं होगी।

मीडिया के अनुसार इनकी शादी 2009 में हुई। रहस्यों में जीने वाले किम की तीनों संतानों के बारे में कभी भी कुछ खास पता नहीं लग सका। लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों में ये दावा किया जा रहा है कि उनके तीन बच्चे हैं। 2010 में किम जोंग दंपति को पहला बच्‍चा हुआ था। री सोल ने 2012 में भी एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम जू-ए है।

ये जानकारी केवल उनके सबसे ज्यादा करीबी अधिकारीयों के पास ही है। हालांकि एक बार दक्षिण कोरियाई सांसदों ने भी अपने सूत्रों से इसकी पुष्टि की है कि किम जोंग उन के तीन बच्‍चे हैं।

Related News