इंटरनेट डेस्क: पूरे देश में ताई के नाम से मशूहर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के लिए आज का दिन बेहद खास है जी हां 12 अप्रैल 1943 को महाराष्ट्र के चिपलून में जन्मी सुमित्रा महाजन का आज जन्मदिन है सुमित्रा कम उम्र से ही राजनीती से जुड़ी उन महिलाओं में से एक है आपकों बतादें की इन्दौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सोलहवीं लोक सभा में सांसद भी हैं। सुमित्रा ने अपने जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे पर राजनीति में उन्हे सफलता मिली है इसी वजह से इंदौर से लगातार वर्ष 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार आठवीं बार सांसद निर्वाचित हुई हैं। पर खबरों की माने तो 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने खुद लडऩे से मना कर दिया ऐसी बाते भी सामने आई है।

वर्ष1989 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सुमित्रा महाजन ने भाग लिया और उन्होंने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम प्रकाश चंद्र सेठी को चुनाव में हरा दिया। पर आपकों ये भी बतादें की इससे पहले इंदौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उन्हे लगातार तीन विधा सभा चुनाव में हार भी मिली थी। यहीं नही सुमित्रा 2002 से 2004 तक केन्द्रीय कैबिनेट में भी शामिल थीं। उन्हें मानव संसाधन, संचार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था। वैसे आपको बतादें की सुमित्रा प्रथम महिला हैं जो कभी लोकसभा चुनावों में नहीं हारीं। वो आठ बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली प्रथम महिला सांसद हैं।


5 जून 2014 को सुमित्रा ने लोक सभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। और 6 जून 2014 को वे निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। जानकारी के लिए आपकों बतादें की ये पहला मौका था जब भारतीय जनता पार्टी का कोई सांसद लोक सभा अध्यक्ष बना हो। इन्दौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालयख्ट से स्नातकोत्तर और एलएलबी की शिक्षा सुमित्रा ने प्राप्त की है।

Related News