पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा में कटौती की खबरें आ रही है। सुनने में आ रहा है कि उन्हें अब एसपीजी सुरक्षा नहीं मिलेगी और आगे उन्हें केवल Z+ कवर मिलेगा। मनमोहन सिंह को ये बड़ी सुरक्षा नहीं मिलेगी जो केवल बड़े नेताओं को दी जाती है, इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी शामिल हैं। अब केवल ये 4 लोग ही एसपीजी सुरक्षा से लैस होंगे।

पहले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और वीपी सिंह का सुरक्षा कवर हटाया गया था। देश के पूर्व पीएम को भी ये सुरक्षा दी जाती है ताकि व् सुरक्षित रहें। मनमोहन सिंह की बेटियों ने खुद को सुरक्षा कवर से अलग कर लिया था। पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की दतक पुत्री ने भी सिक्योरिटी कवर के लिए मना कर दिया था और उन्हें ये सुरक्षा प्राप्त नहीं होती थी। मनमोहन सिंह खुद अपनी सुरक्षा को लेकर इतने चिंतित नहीं हैं और वे गवर्नमेंट के इस फैसले के लिए तैयार हैं।


गृह मंत्रालय ने देश के कई बड़े नेताओं को मुहैया कराई जाने वाली सिक्योरिटी को रिव्यु किया था। उसके बाद गृह मंत्रालय ने आदेश भी जारी किए थे। इन आदेशों के बाद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, यूपी बीजेपी के नेता संगीत सोम, बीएसपी सांसद सतीश चंद्र मिश्रा, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की सिक्योरिटी को कम कर दिया गया। दूसरी ओर एलजेपी सांसद चिराग पासवान, सुरेश राणा,पूर्व सांसद पप्पू यादव की सिक्योरिटी को भी कम कर दिया।

Related News