दोस्तों, आपको बता दें कि भारतीय सेना में शामिल होने वाले फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल को लेकर सियासी घमासान जारी है। इसी क्रम में भारत को मिलने वाले इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल ने फ्रांस में अपनी पहली उड़ान भरी। बता दें कि भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने से लड़ाकू विमान राफेल का सफल परीक्षण किया गया।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि लड़ाकू विमान राफेल को लेकर भारत और फ्रांस के बीच 59 हजार करोड़ रूपए की डील हुई है, जिसके तहत भारत को 36 राफेल लड़ाकू विमान मिलेंगे।

इस स्टोरी में हम आपको अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल की खासियत बताने जा रहे हैं।

- लड़ाकू विमान राफेल 3,700 किलोमीटर के रेडियस में कहीं भी हमला करने में सक्षम है।

- यह विमान एक मिनट में 60 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।

- लड़ाकू विमान राफेल एक बार में करीब 26 टन वजन लेकर उड़ान भरने में सक्षम है।

- एक बार ईंधन भरने के बाद यह करीब 10 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है।

- इस विमान के जरिए हवा से हवा तथा हवा से जमीन पर हमला किया जा सकता है।

- राफेल में लगी गन एक मिनट में 125 फायर करने में सक्षम है।

- यह हर मौसम में बड़ी आसानी से खतरे को भांप लेता है।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील मामले में यह आरोप लगाया था कि दसॉ एविएशन के सीईओ ने झूठ बोला था। इस बारे में एरिक ट्रेपियर ने कहा कि मेरी जैसी पोजिशन वाला सीईओ झूठ नहीं बोलता।

Related News