पुलिस ने हाल ही में डीएसपी देविंदर सिंह और उसके साथ हिज्बुल के दो आतंकियों नवीद बाबू और आसिफ अहमद को गिरफ्तार किया है। डीएसपी देविंदर सिंह का काम आतंकियों को दिल्ली पहुंचाने, उनके लिए रहने खाने का इंतजाम करने का था। इसके लिए वो मोटी रकम वसूलता था। किसी को अंदाजा नहीं था कि पुलिस में कार्यरत एक DSP ही आतंकवादियों के साथ मिला हुआ है।

जल्द ही इस काम से भारत आने वाले हैं पाकिस्तान PM इमरान खान!

डीएसपी देविंदर सिंह और उसके साथ गिरफ्तार हिज्बुल के दो आतंकियों ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया कि पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई हवाला के जरिये भारत में आतंकियों को पैसा भेजते थे।

देविंदर सिंह ने बताया सच क्या था उसका आतंकियों के साथ कनेक्शन ?

डीएसपी देविंदर सिंह पर शक के चलते पुलिस ने उन पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी थी। दक्षिण कश्मीर के डीआईजी अतुल गोयल ने उनके पीछे पुलिस लगा रखी थी और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया था। देविंदर सिंह ने इस बात का भी खुलासा किया है कि आंताकियों का साथ देता था।

पूछताछ में उसने बताया कि उसने आतंकवादियों को 12 लाख में दिल्ली पहुंचाने की सौदेबाजी की थी। देविंदर सिंह आतंकवादियों को उनकी जरूरत के हिसाब से ठहरने का इंतजाम करता था वह उनके हथियार भी तयशुदा जगह पर पहुंचा देता था।

देविंदर सिंह का कनेक्शन संसद हमले के सरगना अफ़ज़ल गुरू से भी रहा है। वहीं अब आशंका है कि पुलवामा हमले में भी देविंदर सिंह ने भूमिका निभाई है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने डीएसपी देविंदर सिंह को बर्ख़ास्त कर दिया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने आतंकवादियों से सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह को मिले शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल को वापस लेने के आदेश दिए हैं।

Related News