कांग्रेस पार्टी में जल्द ही अपने अध्यक्ष पद का चुनाव करने जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के कई नेताओं के नाम चर्चा में है। ऐसी चर्चा है की, राहुल गांधी को पार्टी की फिर से कमान देने की मांग तेजी से उठ रही है। राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात कांग्रेस ने प्रस्ताव पास कर की है।

राजस्थान में पास हुआ प्रस्ताव

राज्य के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस समितियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में एक प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव में कहा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रतिनिधियों का चयन करना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी फैसला करेंगे, उसका पालन होगा। साथ ही राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए सीएम अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया एक और प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी उठी मांग

राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि राहुल गांधी को दोबारा कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहिए। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और अन्य नेता शामिल थे। बघेल ने कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की बैठक में 2 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं। एक- कांग्रेस प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के लिए AICC अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। दूसरा- राहुल गांधी जी दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालें।

राहुल गांधी बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष - गुजरात कांग्रेस

राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए प्रस्ताव पारित करने वाला तीसरा राज्य गुजरात है। गुजरात कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में ये मांग की गई। सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर प्रस्ताव का समर्थन किया।

Related News