कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वोट डाला।

मतदान के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि वह लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया।

राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित कंटेनर वाले विश्राम शिविर में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। उनके साथ वहां उन लगभग 40 नेताओं ने भी मतदान किया, जो उनके साथ इस यात्रा में भारत यात्री हैं।

Related News