कांग्रेस ने रायबरेली विधायक अदिति सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के रायबरेली सदर क्षेत्र की इस युवा विधायक ने कांग्रेस के प्रवासी कामगारों की मदद करने के लिए बसों का बेड़ा लगाने के मामले में पार्टी पर ही उंगली उठाई थी। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी।

लॉकडाउन में रिकॉर्ड तोड़ बिकेगा Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन, कीमत मात्र 8,999

अगर 10 हजार से कम है आपका बजट, तो लीजिए रियलमी का यह शानदार स्मार्टफोन

कांग्रेस विधायक ने कहा, “कोटा में जब हजारों बच्चे फंस गए तब राजस्थान सरकार उन्हें सीमाओं तक नहीं छोड़ सकती थी। तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को घर पहुँचने की सुविधा दी।अदिति सिंह ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे समय निम्न स्तर की राजनीति की क्या आवश्यकता थी? 1,000 बसों की सूची दी। उनमें से आधे नकली या कबाड़ थीं। यह क्रूर मजाक क्यों? यदि आपके पास बसें थी तो आपने उन्हें राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र क्यों नहीं भेजा।

वैसे आपको बता दे विधायक रहे स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह 2017 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुई। युवा होने के कारण वो अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं और गांधी परिवार के भी बेहद करीब हैं। अदिति सिंह को योगी आदित्यनाथ सरकार से वाइ श्रेणी की सुरक्षा मिली है। बीते वर्ष ही पंजाब से कांग्रेस के विधायक अंगद सैनी से अदिति सिंह का विवाह हुआ था। इससे पहले उनके सांसद राहुल गांधी से भी विवाह को लेकर काफी जोरदार अफवाह फैली थी।

Related News