भारतीय चंद्रयान-2 इतिहास रचने की सफलता से चूक गया, अगर ये सफलता मिलती तो पहली बार ऐसा कि भारत देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला देश होता , लेकिन देश के राजनेता इस मामले में भी सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने खुश होने के बजाय चौंकाने वाला बयान दे दिया है।

चंद्रयान-2 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्साहित हैं। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर यान उतारने वाला चौथा देश बनने जा रहा है। खुद मोदी भी बैंगलुरू से युवा वैज्ञानिकों के साथ लैंडिंग देखने जाएंगे। पीएम ने कहा है कि जिन युवाओं के साथ वो इसरो के केंद्र में इस विशेष क्षण को देखेंगे, वे ऐसे मेधावी मस्तिष्क हैं जिन्होंने इसरो अंतरिक्ष क्विज जीता है।

लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस चंद्रयान की उपलब्धि पर खुश होने की जगह शर्मनाक बयान दे दिया है। ममता ने इस मुद्दे पर भी राजनीति करते हुए कहा है कि ये पूरी कवायद आर्थिक आपदा से देश का ध्यान हटाने के प्रयास के तहत की जा रही है। ममता बनर्जी ने कहा है कि ऐसा लग रहा है कि देश में पहली बार चंद्रयान लांच हो रहा है। वो बोलीं कि ऐसा प्रतीत होता है कि इससे पहले इस तरह के किसी भी मिशन को अंजाम नहीं दिया।

Related News