इंटरनेट डेस्क। देश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कभी चार-दीवारी में कैद रहने वाली महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही है। जी हाँ, दोस्तों वायु सेना की एक लड़की ने लड़ाकू विमान उड़ा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। यह मिसाल फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने दी है।

ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने पहली अकेली लड़ाकू विमान उड़ाने वाली भारतीय महिला बन गई है। इसको लेकर वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि अवनी अकेले लड़ाकू विमान को उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। उन्होंने मिग-21 बाइसन को अकेले ही अपने हौसलों के साथ बेहतरीन तरीके से उड़ाया। इस तरह की यह उनकी पहली उड़ान साबित हुई।

वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक, यह विमान उन्होंने जामनगर वायुसेना स्टेशन से उड़ाया था। लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए तीन अवनी चतुर्वेदी ने कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही साल 2016 के जुलाई के महीने में उन्हें बतौर फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर शामिल किया गया था।

साल 2015 में पहली बार भारत सरकार ने महिलाओं को फाइटर पायलट के लिए अनुमति दी थी। वहीं भारते के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में महिलाओं के मुद्दे पर चर्चा की।

Related News