इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में आयोजित महारैली को लेकर बड़ी बात कही है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में गुरुवार को ट्वीट किया है। पूर्व सीएम ने ट्वीट किया कि हैं तैयार हम!

आज कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में आयोजित महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व राहुल गांधी के नेतृत्व में देश एवं जनाधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। आज देश का हर राष्ट्रप्रेमी लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण हेतु कांग्रेस के साथ हाथ से हाथ मिलाकर खड़ा है।

वहीं एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि आज नागपुर रैली से पूर्व बंगाल के संदर्भ में राष्ट्रीय गठबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ गहन विमर्श किया। इस परिचर्चा में मुकुल वासनिक, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद व दीपा दासमुंशी के अहम सुझाव व विचार प्राप्त हुए।

PC: twitter

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News