भारत की थल सेना सेना की गिनती दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में होती है। देश की सेना के जवान हमेशा बॉर्डर पर चौकन्ने रहते हैं जिस से कि दुश्मन आक्रमण नहीं कर पाए।

जंग के दौरान उन्हें कई तरह के वातावरण में रहना होता है। इसलिए उन्हें खाना बनाने के लिए परिस्थितियां मिले ना मिले इसके लिए मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेट्री में खास तरह का खाना तैयार किया जाता है। जो खराब नहीं होता। हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे है।

आइए बताते हैं कि सेना के जवान क्या खाते हैं-

मील में सेना के जवान ऐसा भोजन करते हैं जिस से उन्हें ताकत मिले और इसमें चपाती, सूजी का हलवा, वेज पुलाव, आलू मटर की सब्जी आदि शामिल होती है।

कैलोरी पैक

इस कैलोरी पैक में 1520 कैलोरी की डाइट होती है। जिसमें 100 ग्राम सूजी के हलवे के साथ वे वेज पुलाव लेते हैं।

जब जंग के मैदान में रहते हैं

कई बार सैनिकों को एक दिन नहीं बल्कि कई दिन तक मैदान में ही रहना होता है। तब वे 100 ग्राम के 2 सॉफ्ट बार के साथ शुगर चिक्की और गुड लेते हैं।

फिल्ड के बाहर इस तरह का होता है भोजन

ब्रेकफास्ट में जवानों को चाय के साथ 2 पराठें दिए जाते हैं। उन्हें उबले अंडे और सब्जी भी ब्रेकफास्ट में दी जाती है। खाने में रोटी, सब्जी, दाल, चावल होता है और नॉनवेज भी दिया जाता है।

Related News