अमेरिका के नेवाडा के रेगिस्तान में स्थित एरिया-51 ऐसी जगह है, जिसके बारे में पूरी दुनिया को कुछ मालूम ही नहीं। यह इलाका दुनिया के सर्वाधिक सुरक्षित स्थानों में से एक है। एरिया-51 के के ऊपर से किसी भी विमान को उड़ने की इजाजत नहीं है। गलती से अगर कोई ऐसा करता भी है तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल उसे तुरंत चेतावनी जारी कर तुरंत रास्ता बदलने का कहता है। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर अमेरिकी वायुसेना उस पर कार्रवाई करती है।

एरिया-51 को लेकर कई प्रकार के किस्से मशहूर हैं। एलियन के शरीरों, उड़न तश्तरियों के हिस्सों से लेकर हथियारों के जैवकीय इस्तेमाल तक यहां के किस्से बेहद मशहूर हैं। हालांकि अमेरिकी सरकार लगातार इन बातों का खंडन करती रही है।

बता दें कि पूरी दुनिया में एलियंस और उड़नतश्तरी यानि यूएफओ को लेकर हमेशा लोगों में उत्सुकता रही है। अमेरिका में मौजूद एरिया-51 ऐसी जगह है, जहां एलियंस को लेकर रिसर्च जोरों पर है। इस बारे में अमेरिकी सरकार ने कुछ ही साल पहले कहा था कि वो जगह दुनिया में मौजूद है। पर इसके आगे अमेरिकी सरकार ने कुछ भी नहीं कहा।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी शहर लास वेगास से 80 मील उत्तर-पश्चिम में एरिया-51 एक सैन्य मिलिटरी इलाका है। यह एक ऐसा इलाका है, जहां परिंदे भी पर नहीं मार सकते हैं। कई लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि उन्होंने इस इलाके में कई बार यूएफओ को उड़ते देखा है।

साल 1947 में किए गए एक दावे के मुताबिक, इस जगह पर एक यूएफओ दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें से एक एलियन का शव भी बरामद हुआ था। ये एलियन 4 फुट का था और अनगढ़ मानव जैसा दिखता था। कहा जाता है कि एरिया-51 के किसी हिस्से में अब भी उस पर शोध चल रहा है।

इस जगह के बारे में इतनी गोपनीयता बरती गई है कि अमेरिकी सरकार के किसी भी नक्शे में इसकी कोई जानकारी नहीं मिलती है। अमेरिकी सरकार कभी नहीं चाहती कि एरिया-51 के बारे में किसी को पता चले। काफी साल पहले एक नक्शे में इस जगह को दिखाया गया था, तो तुरंत उस नक्शे को बदलकर दूसरा नक्शा लाया गया।

कुछ लोगों का दावा है, एरिया-51 में नासा के वैज्ञानिक मौजूद रहते हैं, जो हमेशा एलियंस से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। ये अमेरिकी वैज्ञानिक एलियंस का दिमाग पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। एलियंस के विमानों पर शोध जारी है। यह इलाका पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

इस इलाके के चारो तरफ अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी घूमते रहते हैं। यहां आम आदमी नहीं जा सकता है। गूगल मैप तक पर भी इस इलाके की जानकारी नहीं है।

Related News