मध्य प्रदेश में फिलहाल सियासी संकट खत्म होने के बाद अब फिर से सियासी हलचल शुरू होने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश में कुछ समय पहले कमलनाथ की सरकार पर संकट आने से उनकी सरकार गिर गई थी। लेकिन सरकार गिरने के बाद कमलनाथ एक बड़ा दांव चल सकते हैं जिससे मध्य प्रदेश में भाजपा की नींद उड़ सकती है।

इस्तीफा देने से ठीक पहले कमलनाथ ने एक ट्वीट कर कहा था कि राजनीति में आज के बाद कल आता है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के इस ट्वीट ने धमाल मचा दिया है। माना जा रहा है कि उपचुनाव के बाद कांग्रेस की स्थिति सुधरने पर एक बार फिर सत्ता पाने और बचाने की होड़ लग सकती है। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार आ सकती है।

वही मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि भाजपा को भाजपा के नेता ही चैन से नहीं बैठने देंगे। सूत्रों का कहना है कि बस मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को शपथ ले लेने दीजिए। भाजपा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के लिए मध्य प्रदेश के लिए अपना मुख्यमंत्री चुनना बड़ी चुनौती है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सिंधिया के कारण यह काम भाजपा के लिए और भी ज्यादा मुश्किल होगा।

लेकिन आपको बता दे शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार की रात 9 बजे राजभवन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवराज के सीएम पद की शपथ लेने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने उन्हें बधाई। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कहा- “प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में श्री शिवराज सिंह चौहान के शपथ लेने पर मै उन्हें बधाई देता हूँ।

Related News