मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मेरठ, भिंड, मुरैना के बीहड़ कभी डाकूओं के खौफ से थर्रा उठते थे। डाकू कभी भी कहीं भी आ जाते थे और पैसा, गहना आदि लूट कर ले जाते थे लेकिन आज हम पुरुष नहीं बल्कि खूंखार महिला डकैतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने खौफ का माहौल बना रखा था।

1 - फूलन देवी

फूलन देवी वह महिला थी जिन्होंने पुरुषों के कई जुल्मों का शिकार हुई है। बड़े बड़े नैन नक्ष वाली इस महिला को काफी खूबसूरत माना जाता था। डाकू विक्रम मल्हार फूलन देवी से प्रेम करने लगा था, लेकिन एक घटना में उसकी मौत हो गई थी। उसने उसके बाद अपने पति की बन्दुक थाम ली और बचपन में जो उसके साथ गलत हुआ उसका भी बदला लिया। फूलन देवी की मुलाकात की मुलाक़ात जेल में उमेद सिंह से हुई। ये भी एक दूसरे से प्यार करने लगे और कुछ समय बाद इन दोनों ने शादी कर ली।

2 - पुतलीबाई

पुतलीबाई का भी चंबल में काफी खौफ रहा था। उस समय पुतलीबाई लोगों की शादियों में नाचती-गाती थी। शादी में डकैतों की डकैती होना आम था। सुल्ताना डकैत शादी में चोरी करने आया और उसने पुतलीबाई को वहां नाचते हुए देखा। लोग डकैतों के नाम सुनकर ही डर जाते थे लेकिन पुतली बाई उस से नहीं डरी।

इसके बाद डकैत सुल्ताना अक्सर पुतलीबाई को नाचने के लिए बुलाने लगा। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। सुल्ताना से ही पुतलीबाई ने बंदूक चलाना और डकैती करना सीखा। एक ही रात में पुतलीबाई ने 11 लोगों को मौत के घात उतार दिया। सुल्ताना और पुतलीबाई के बीच शादी होने से पहले पुलिस ने एक मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया।

3- सरला जाटव

राजस्थान, मप्र, उत्तप्रदेश में डाकू निर्भय सिंह गुज्जर की तूती बोलती थी। उसे सरला जाटव से प्यार हो गया। डाकुओं ने 11 साल की उम्र में ही सरला का अपहरण कर लिया था। इसके बाद बड़ी होने पर निर्भय को सरला की खूबसूरती रास आने लगी।

दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और प्यार होने के बाद डकैतों के खेमे में निर्भय सिंह गुज्जर की तरह ही सरला का भी सम्मान होने लगा। निर्भया के साथ सरला ने भी डाकुओं की कमान संभाल ली। सरला को रे-बैन गॉगल्स और जीन्स का काफी शौक था। निर्भया उसके लिए ये चीजे बहुत बार खरीद कर लाता था।

4 - अनीसा बेगम

अनीसा बेगम के डकैत बनने की कहानी थोड़ी अलग है। वह जितनी खूबसूरत थी उतनी ही खौफनाक भी। लाठी और तलवारबाजी में माहिर अनीसा बंदूक तो खिलौने की तरह चलाती थी। जब डैकतों में सलीम और अनीसा के बीच झगड़ा हुआ तब आधे से अधिक गिरोह अनीसा के खेमे में चले गए थे। अनीसा ने उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में दर्जनों डकैतियों को अंजाम दिया। अनीसा ने अपनी लूटपाट से पुलिस की नाक में दम कर रखा था।

5- सीमा परिहार

सीमा परिहार एक समय में एक प्रसिद्ध डाकू थीं जिन्होंने अब राजनीति में अपना रास्ता बना लिया है। अपने दस्यु दिनों के दौरान, यह अफवाह है कि परिहार ने कई अपराध किए। सीमा डकैत होने के 18 साल बाद 2000 में जेल गई थी। वर्ष 2000 में, सीमा ने उत्तर प्रदेश पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और आठ हत्याओं और आधा दर्जन अपहरण के लिए जेल गई। सीमा ने फिर राजनीति की ओर रुख किया और तब से एक गरिमापूर्ण जीवन जी रही हैं।

Related News