बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह कैंटोमेंट स्थित होटल डि-पेरिस में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बूथ अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वारणसी में लोकसभा चुनाव 2019 ऐसा होना चाहिए कि राजनीतिक विश्लेषकों को भी किताब लिखनी पड़ जाए। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। आइए जानते हैं, पीएम मोदी के स्पीच की कुछ बड़ी बातें।

- प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब कोई गलत बात कहे तो उसे आप मोदी के खाते में जमा कर दो। मैं गंदी से गंदी चीजों से, कूड़े-कचरे से भी खाद बना देता हूं और उससे ही कमल खिलाता हूं।

- उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि आप अगर मोदी के सिपाही हैं, तो टीवी बहसों पर झगड़ा करने वालों से प्रेरणा मत लीजिए।

- पीएम मोदी ने मीडिया पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, मीडिया को अब बनारस के चुनाव में कोई इंटरेस्ट नहीं होगा, उनका टीआरपी अब खत्म हो गया। वो भी मान लेंगे की मोदी जीत गया।

- पहली बार वोटर बनने जा रहे मतदाताओं के लिए पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संदेश दिया, जो भी लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार वोट दे रहा है, उनकी लिस्ट बनाइए, उन सबको बुलाइए। कम से कम एक गुड़ का टुकड़ा इनके मुंह में रखकर उनका मुंह मीठा कीजिए। उस मतदाता को यह अहसास होना चा​हिए कि वो अब 18 साल का हो गया है और अब मतदान करने जा रहा है। वो मतदाता वोट किसी को भी दे, इसकी चर्चा मत कीजिए।

- पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान अपनी एक इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा, हमें तय करना चाहिए कि अगर हमारे पोलिंग बूथ में 100 वोट पड़ते हैं तो 105 वोट माताओं-बहनों के पड़ें।

Related News