भारत में ऐसे अनेक मंदिर और धार्मिक स्‍थल हैं जो अपनी तंत्र विद्याओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों में आज भी तंत्र विद्या और तपस्या की जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं भारत के उन मंदिर जहाँ तंत्र मंत्र होता है।

1 – वेताल मंदिर, उड़ीसा

भुवेनश्‍वर का ये मंदिर आठवीं सदी में बना था। इस मंदिर में चामुंडा माँ की एक बड़ी मूर्ति है। चामुंडा माँ को काली का एक रूप माना जाता है।उड़ीसा के इस मंदिर में हमेशा तांत्रिक क्रियाएं चलती रहती हैं।

2 – बैजनाथ मंदिर, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा होती है। यहाँ एक शिवलिंग है। माना जाता है कि यहाँ का पानी सभी पाचन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करता है। यहाँ भी हमेशा तंत्र मंत्र चलता रहता है।

3 – कालीघाट मंदिर, कोलकाता

तांत्रिक क्रियाओं में लिप्‍त रहने वाले लोगों के बीच कालीघाट का मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यहाँ देवी सती जो उँगलियाँ गिरी थी। यहाँ पूरे साल तंत्र मंत्र करने वालों का ताँता लगा रहता है।

4 – कामाख्‍या मंदिर, असम

असम के कामाख्‍या मंदिर को तंत्र क्रियाओं का गढ़ माना जाता है। मान्‍यता है कि इस स्‍थान पर देवी की योनि गिरी थी। यहाँ पर हमेशा आपको तांत्रिक मिलेंगे।

5– काल भैरव मंदिर, मध्‍य प्रदेश

उज्‍जैन के काल भैरव मंदिर में भैरव की श्‍याम मूर्ति की पूजा होती है। यहाँ पर आपको कई तांत्रिक और अघौरी मिल जाएंगे जो यहाँ सिद्धि के लिए आते हैं।

6 – बालाजी का मंदिर – राजस्थान

मेहंदी पुर बालाजी का मंदिर ने केवल तंत्र क्रियाओं के प्रसिद्ध है बल्कि यहां पर भूत-प्रेत की बाधा भी उतारी जाती है। तंत्र शास्‍त्र में इस मंदिर का बहुत महत्‍व है।

Related News