किसी भी देश की सेना उस देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। यदि सेना बॉर्डर पर तैनात रहती है तभी हम चैन से सो पाते हैं। सेना की ताकत से ही देश की मजबूती बनती है। आज हम आपको दुनिया की सबसे ताकतवार सेनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। तो जानते हैं कि भारत की सेना कौनसे नंबर पर है।

10. जापान

इस लिस्ट में जापान का स्थान 10वें नंबर पर आता है। जापान के पास दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी वायुसेना है। जापान की सेना को जो बजट मिलता है वो दुनिया के छठे नंबर पर आता है।

9. साउथ कोरिया

साउथ कोरिया की आर्मी 9वें स्थान पर है। दुनिया की सबसे बड़ी एयरफोर्स साउथ कोरिया के पास ही है। देश के पास 1,393 शक्तिशाली वायुयान हैं। लड़ाकू विमानों और युद्धपोत की देश के पास कोई कमी नहीं है। इसके अलावा साउथ कोरिया के पास 2,346 टैंक, रॉकेट सिस्टम और करीब 15 हजार जमीनी हथियार हैं।

8. तुर्की:

तुर्की की सैनिक संख्या करीब 6 लाख 60 हजार है। ये आठवें नंबर पर आती है। देश के पास कुल 1 हजार एयरक्राफ्ट और 10 हजार जमीनी हथियार है।

7. जर्मनी:

आर्थिक तौर जर्मन सेना वाकई में काफी मजबूत है। सेना में भर्ती होना कुछ सालों से कम हो गई है इसलिए जर्मनी की सेना सांतवे नंबर पर आती है।

6. फ्रांस:

फ्रांस की सेना छठे नंबर पर है। फ़्रांस के पास 1 हजार एयरक्राफ्ट, 9 हजार जमीनी गाड़ियां हैं। फ़्रांस की सेना टेक्निकली काफी मजबूत है। देश के पास 290 न्यूक्लियर हथियार भी हैं।

5. यूनाइटेड किंगडम:

ब्रिटेन की आर्मी दुनिया में 5वें स्थान पर है। देश के सैनिकों के पास कई दमदार हथियार है और इनकी ट्रेनिंग भी काफी कठिन होती है।

4. भारत:

इंडियन आर्मी में करीब 3.5 मिलियन सैनिक हैं। इसी कारण भारत की सेना चौथे स्थान पर आती है। इंडियन आर्मी के पास लगभग 1.325 मिलियन सक्रिय सैनिक हैं। इसलिए भारत की सेना का स्थान चौथे नंबर पर आता है। भारत की शक्तिशाली सेना के पास 3,500 टैंक और 1,785 एयरक्राफ्ट के साथ 16 हजार गाड़ियां,और शक्तिशाली न्यूक्लियर हथियार और मिसाइल्स भी हैं।

3. चीन:

चीन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। करीब 2.285 मिलियन सीमावर्ती कर्मियों, 2.3 मिलियन रिजर्व सैनिकों, और 25 हजार जमीनी गाड़ियों के साथ चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना है।

2. रूस:

रूस का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आता है। देश के पास 15000 से अधिक टैंक्स भी हैं। इसके अलावा रूस के पास 8,500 एक्टिव न्यूक्लियर हथियार भी है। जिस से रूस न्यूक्लियर जंग में नंबर वन है।

1. यूनाइटेड स्टेट:

अमेरिका की आर्मी पहले नंबर पर आते है। सैनिकों को कठिन ट्रेनिंग दी जाती है और सेना पर अमेरिका की सरकार हर साल लगभग 612.5 अरब का बजट लगाती है। अमेरिका के पास 1.4 मिलियन सैनिक हैं और 15,293 एटरक्राफ्ट हैं।

Related News