लाइफस्टाइल डेस्क। हम भारतीय हर काम में आगे हैं। दुनिया का कोई भी काम हो या कोई भी विश्व रिकॉर्ड हो उसमें भारतीय का नाम भी शामिल रहता है। दोस्तों आज हम आपको भारतीयों के नाम दर्ज 3 अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.दोस्तों दुनिया की सबसे बड़ी बिरयानी बनाने का विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम ही दर्ज है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में ही 12,000 किलो चावल और सब्जियों का मिश्रण बना कर 60 रसोइयों की मदद से भारतीयो ने यह विश्व रिकार्ड अपने नाम रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बुक में दर्ज कराया था।

2.दोस्तों नाक से कम समय में सबसे ज्यादा अक्सर टाइप करने का विश्व रिकॉर्ड भी भारत के नाम ही दर्ज है। जानकारी के लिए बता दे की भारत के खुर्शीद हुसैन ने नाक से 103 अक्षर के वाक्य को 47.44 सेकंड में टाइप करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था।

3.दुनिया की सबसे लंबी मूंछ रखने का विश्व रिकॉर्ड भी भारत के नाम ही दर्ज है। जानकारी के लिए बता दे की जयपुर में रहने वाले राम सिंह चौहान की मूंछों की की लम्बाई 14 फुट हैं, जो दुनिया की सबसे लम्बी मूंछ है।

Related News