सावन का पावन महीना जारी है और इस महीने में बहुत से लोग सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं। महिलाएं और कुंवारी लड़कियां भी सावन के सोमवार करती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जो सावन में नहीं करने चाहिए। खासतौर पर महिलाओं को इस महीने में कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए। इस से पूजा फलित नही मानी जाती।

सावन में देर तक नहीं सोना चाहिए। आपको जल्दी उठ कर स्नान करना चाहिए और भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इस से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

सावन के महीने में काले कपड़े नही पहनने चाहिए। आपको इस माह में हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए।

इसके अलावा मासिक धर्म में महिलाओं को शिवलिंग की पूजा नहीं करनी चाहिए। उन्हें शिवलिंग को छूना भी नही चाहिए। इस दौरान स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

सावन में भोलेनाथ की पूजा में तुलसी, हल्दी और केतकी के फूल नही चढ़ाने चाहिए। इसके बजाय बेलपत्र उन्हें अर्पित करें।

इस महीने में सात्विक भोजन करें. सावन में प्याज, लहसुन, मांस, मछली को खाना वर्जित माना गया है।

Related News