इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग सर्दी के मौसम में रूम हीटर का उपयोग करते हैं। कुछ लोग सर्दी के मौसम में इसका उपयोग करते समय कई प्रकार की गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो व्यक्ति के हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

खबरों के अनुसार, हीटर या ब्लोअर वाले रूम को घंटों बंद करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक होता है। इस कारण व्यक्ति को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
हीटर या ब्लोअर चलाने के दौरान खिड़कियों को बंद रखना भी नुकसान देह साबित हो सकता है। हीटर को चलाते समय खिड़कियों को खोलकर रखना जरूरी होता है।

वहीं रूम में वेंटिलेशन होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर व्यक्ति को हार्ट अटैक के साथ ही चिकन पॉक्स और टीबी जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

Related News