दुनिया में हर देश के अपने अलग कानून होते हैं। इनके लिए अलग अलग नियम भी बनाए जाते हैं। जिस तरह भारत में जज किसी को फांसी की सजा देने के बाद पेन की निब को तोड़ देता है, या फिर बयान देने से पहले गीता पर हाथ रख कर कसम खिलाई जाती है ठीक उसी तरह अन्य देश की अदालतों के भी अपने अलग नियम है। पाकिस्तान की अदालत में भी कुछ ऐसी ही चीज देखने को मिलती है।

दरअसल पाकिस्तान की अदालत में जज के सामने हनुमान जी की गदा रखी जाती है। इसके पीछे का कारण बेहद अजीब है। हिन्दू धर्म के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गदा को धारण करना चाहता है तो उसे सभी तरह के लालच, क्रोध, अहंकार, वासना और लगाव आदि से दूर होना चाहिए। इन चीजों पर उस व्यक्ति का नियंत्रण होना बेहद जरूरी है।

प्राचीन भारत में गदा का काफी महत्व है। इसे केवल एक हथियार के रूप में ही इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि गदा एक आदमी के संप्रभुता शासन का अधिकार और शासन करने की शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि पाकिस्तान में अदालत में जज के सामने गदा रखी जाती है।

पाकिस्तान एक ऐसा देश हैं जहां हिंदू धर्म एवं अन्य सम्प्रदाय के वाले लोग जहाँ काफी संघर्ष कर रहे हैं वहीं एक ऐसा नियम या रिवाज अपने आप में ही विरोधाभास है।

Related News