हमारे आस पास या घर - परिवार में हम जानते है कि जब कोई महिला माँ बनती है तो उसकी विशेष तौर पर देखभाल की जाती है। उनके स्वास्थ को देखते हुए उसे एक्स्ट्रा देखभाल की खास जरुरत भी होती है। इस वजह से उसे अस्पताल में रखा जाता है। इसके साथ ही कई दिनों तक उनकी केयर की जाती है। लेकिन आज हम आपको इसी से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना बताने जा रहे है। जिसे सुन कर शायद ही इस बात पर आपको यकींन हो लेकिन हैरानी जरूर होगी। दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां पर पहली बार मां बनते ही उस महिल को होटल भेज दिया जाता है।


इस होटल में महिला को कुछ दिन तक रखा जाता है। इस होटल को बेबी होटल के नाम से जाना जाता है। आपको बता दे कि डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में स्थित इस होटल में दिर रात छोटे बच्चों की किलकारियां गूंजने लगती है। इस होटल में नर्से भी इधर से उधर घूमती हुई दिखती है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि ये होटल नहीं बल्कि हॉस्पीटल हो। इस बेबी होटल में दूसरी बार बन रही माँ , महिलाएं दो दिन तक यहां रोका जाता है। लेकिन जिन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जो पहली बार माँ बन रही है। उसे कई दिनों तक यहां रखा जाता है। इसके अलावा अगर नजताज शिशु को या फिर उसकी मां को किसी भी तरह की कोई दिक्कत आती है तो से हॉस्पिटल से यहां इस होटल में लाया है। आधुनिक शहरों में एकल घर और सिमित परिवार होने के कारण ऐसी महिलाएं घर जाने में सक्षम नहीं होती है।

इसलिए उन्हें यहां रुकने की इजाजत दे दी जाती है। खास बात तो ये है कि इसके बाद भी यहां किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। यह मैटरनिटी होटल प्रोग्राम सरकारी फंड से चलता है। ये शहरी सिमित परिवार की महिलाओं के लिए खोला गया है। यह मैटरनिटी होटल प्रोग्राम कोपेनहेगन के ह्विदोव्रे अस्पताल में चलता है। बता दें कि दरअसल, जापान और कई यूरोपियन देशों की तरह डेनमार्क में भी आबादी बूढ़ी हो रही है। इसलिए यहां की सरकार महिलाओं को मां बनने और बच्चे पैदा करने के लिए लगातार प्रोत्साहित करती रहती है। इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

Related News