प्रोटेस्ट करना सभी का अपना अधिकार हैं और इसके लिए आप कौनसा तरीका अपनाते हैं यह बहुत मायने रखता हैं। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक ऐसा प्रोटेस्ट सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं जो कि लैंगिक समानता को लेकर उठा हैं। यहाँ पर महिलाओं ने टॉपलेस तो वहीं पुरुषों ने ब्रा पहन कर प्रोटेस्ट किया।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये लोग लैंगिक समानता की मांग कर रहे थे। उनका गुस्सा पुलिस के एक एक्शन के खिलाफ है, जिसमें एक फ्रांसीसी महिला को टॉपलेस होकर धूप सेंकने के कारण शहर के एक वाटर पार्क से निकाल दिया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रांसीसी महिला एक दोस्त और दो बच्चों के साथ स्विम पार्क में गई थी। तब उसने स्विम सूट पहना हुआ था लेकिन कुछ देर बाद महिला वहां टॉपलेस होकर सनबाथ लेने लगी, जिसका गार्ड्स ने विरोध किया। इस से कई लोग नाराज हुए। इसी के चलते प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने शरीर पर 'माय बॉडी, माय च्‍वाइस' जैसे नारे भी लिखवाए हुए थे।

इसके विरोध में पुरुषों ने खुद ब्रा पहनकर प्रदर्शन किया जबकि इस दौरान महिलाओं ने टॉपलेस होकर अपने शरीर पर 'फ्री द बूब्स' और 'माई बॉडी, माई चॉइस' जैसे नारों के साथ पूरे शहर का दौरा किया।

Related News