पिंपल्स की समस्या से अक्सर बहुत से लोग परेशान रहते हैं और कई बार चाहते हुए भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी होम रेमेडीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

टूथपेस्ट

यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन टूथपेस्ट पिंपल्स पर बहुत असरदार पाया गया है। आप प्रभावित क्षेत्र पर सफेद टूथपेस्ट लगाएं और इसे एक या दो घंटे के लिए छोड़ दें।

पुदीना


अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण पुदीने का चेहरे पर क्लींजिंग इफेक्ट होता है। पुदीने की पत्तियां लगाने से न केवल आपकी त्वचा साफ होगी बल्कि पिंपल्स से भी छुटकारा मिलेगा। कुछ ताज़े पुदीने के पत्ते लें, इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और फिर लगाएं।

भाप

यह शायद सबसे आसान काम है। स्टीम पॉट के सामने एक बंद कमरे में बैठें और भाप को अपने चेहरे और गर्दन के संपर्क में आने दें। सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं।

शहद

कॉटन बॉल की मदद से शहद को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराएं।

पपीता

पपीता सूजन को कम करने में मदद करता है और एक एंटीऑक्सीडेंट है जिसकी आपको निश्चित रूप से उस पिंपल को रोकने के लिए आवश्यकता होती है। पपीते का रस निकालकर चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें।

Related News