विटामिन डी हमारे शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। अत: विटामिन डी की कमी से कई तरह के रोगों का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। सर्दी के दिनों में जब भी मौका मिले, धूप का सेवन जरूर करें। विटामिन डी की कमी का प्रभाव दिल के स्वास्थ्य तथा ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है, यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानें, सर्दियों में विटामिन डी की कमी से लोगों को किन-किन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जोड़ो में दर्द और अन्य बीमारियां
विटामिन डी की कमी होते ही सूजन संबंधी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। विटामिन डी के अभाव में अर्थराइटिस, टाइप-1 डायबिटीज, इंफ्लेमेट्री बॉवल तथा ल्यूपस जैसी बीमारियों के होने का डर रहता है।

अस्थमा
जाड़े के दिनों में विटामिन डी की कमी और फेफड़ों की कार्यक्षमता से सीधा संबंध जुड़ा होता है। विटामिन डी की कमी होते ही अस्‍थमा होने की संभावना बन जाती है।

हृदय रोगों की संभावना
ठंड के दिनों में विटामिन डी की कमी हृदय रोगों का कारण बनता है। विटामिन डी के अभाव में हृदय रोगियों को दिल का दौरा पड़ने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। उच्च रक्त चाप से बचने के लिए ठंड के दिनों में विटामिन डी का पर्याप्त सेवन करते रहें।

बच्चों में एनीमिया
ठंड के दिनों में बच्चों को धूप का सेवन करवाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें विटामिन डी युक्त आहार खिलाना चाहिए। अन्यथा विटामिन डी की कमी रेड ब्‍लड सेल्स के उत्‍पादन पर असर डालती है, जिससे बच्चों के एनीमिया से ग्रस्त होने की आशंका बन जाती है।

Related News